बिजनेल डेस्कः देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप एसबीआई योनो ऐप (YONO App) का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है। एसबीआई के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने बताया कि बैंक ने दिसंबर 2025 में एसबीआई के YONO ऐप 2.0 का वर्जन लॉन्च किया था। बैंक जल्द ही YONO 3.0 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
एसबीआई चेयरमैन ने बताया कि YONO 2.0 को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने बताया कि जून 2026 की शुरुआत तक ऐप से 4.5 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं और यह संख्या जल्द ही 5 करोड़ के पार हो सकती है।
शेट्टी ने बताया कि YONO पर रोजाना करीब 2 करोड़ ग्राहक लॉग इन करते हैं और मुझे नहीं लगता कि अन्य कोई भी ऐसा बैंकिंग ऐप होगा, जिस पर इतनी बड़ी संख्या में ट्रैफिक आता है। बैंक का दावा है कि ऐप 99.9 फीसदी उपलब्धता और स्थिकता के लक्ष्य को पूरा कर चुका है।
योनो ऐप पर फंड ट्रांसफर, बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा, पानी-बिजली-गैस-मोबाइल और कार्ड के बिल भरने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा सभी तरह के लोन का एप्लीकेशन, बीमा प्रोडक्ट खरीदने की सुविधा, निवेश और बचत के प्रोडक्ट भी यहां मिलते हैं। आप एफडी, आरडी, एमएफ, टैक्स का भुगतान करना, खरीदारी और होटल-फ्लाइट बुकिंग जैसी सर्विस भी इस ऐप पर मिल जाती है। योनो के 3.0 वर्जन में इन सभी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।











