अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले आगामी महिला टी-20 विश्व कप के लिए कमेंटेटर्स की सूची जारी कर दी है। इस बार कमेंट्री टीम में कई दिग्गज महिला खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिनमें भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज, अंजुम चोपड़ा और वेदा कृष्णमूर्ति के नाम प्रमुख हैं। इनके साथ दिनेश कार्तिक और जतीन सप्रू भी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे।
महिला टी-20 विश्व कप का 10वां संस्करण शुक्रवार से शुरू होगा। उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा।











