Punjabi News

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 से पहले खेले गए अभ्यास मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया

10

क्रिकेट में, आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 से पहले खेले गए अभ्यास मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 26 रन से हरा दिया है। ब्रिटेन के कार्डिफ में कल खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाए। भारती फुलमाली ने नाबाद 56 रन की शानदार पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 39 रन का योगदान दिया।

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने 4 विकेट और राधा यादव ने 3 विकेट लिए। भारत का अगला अभ्यास मैच कल मेज़बान इंग्लैंड से होगा। वहीं, विश्व कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी।