Punjabi News

MCX/Comex Gold Rate Today: सोने में तेजी, चांदी फिसली, चेक करें लेटेस्ट

10

MCX/Comex Gold Rate Today: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज (5 मई) सोने और चांदी के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। जहां सोने के वायदा भाव में तेजी दर्ज की गई है, वहीं चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने के वायदा भाव करीब 1,49,497 रुपए पर पहुंच गए, जबकि चांदी के दाम लगभग 2,43,711 रुपए के आसपास बने हुए हैं।

 

Comex पर सोने-चांदी का भाव
Comex पर सोना मजबूती के साथ खुला और तेजी बनाए रखी। सोना 4,534 डॉलर प्रति औंस पर खुला था, जो पिछले बंद भाव 4,533.30 डॉलर से थोड़ा अधिक था। कारोबार के दौरान इसमें करीब 17.40 डॉलर की बढ़त दर्ज हुई और यह 4,550.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

वहीं, चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी गई। चांदी 73.17 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जो पिछले बंद भाव 73.52 डॉलर से कम थी। कारोबार के दौरान इसमें 0.31 डॉलर की गिरावट आई और यह 73.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
सर्राफा बाजार में चांदी 6,800 रुपए उछली
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 6,800 रुपए चढ़कर 2.49 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रही। विदेशी बाजारों में कीमतों पर दबाव के बावजूद आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की तरफ से मजबूत खरीदारी के कारण घरेलू बाजार में भाव में तेजी रही। हालांकि, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपए यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,52,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा। बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,54,800 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।