Punjabi News

श्रीलंका पहुंचा भारतीय INS सिंधुकेसरी, कोलंबो में हुआ शानदार स्वागत

11

International Desk: भारतीय नौसेना की पनडुब्बी सिंधुकेसरी एक दौरे के तहत कोलंबो बंदरगाह पहुंच गई है। श्रीलंका की नौसेना ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा। श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को भारतीय पनडुब्बी के आगमन पर पूरे नौसैनिक परंपराओं के साथ उसका स्वागत किया।

 

पनडुब्बी के चालक दल के श्रीलंका की नौसेना द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है, जिसमें देश के कई पर्यटन स्थलों की यात्रा भी शामिल है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुकेसरी एक दौरे पर कोलंबो के बंदरगाह पहुंची और श्रीलंका की नौसेना ने उसका पूरे नौसैनिक सम्मान के साथ स्वागत किया।”