Punjabi News

Mamata Banerjee Lead: भवानीपुर सीट पर कांटे की टक्कर, ममता बनर्जी 898 मतों के अंतर से शुभेंदु अधिकारी से आगे

13

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच भवानीपुर सीट पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है। मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी मतगणना के दूसरे दौर के बाद दक्षिण कोलकाता की इस चर्चित सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से पीछे थीं लेकिन तीसरे दौर में वह 898 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, ममता बनर्जी को 9,359 और अधिकारी को 8,461 मत मिले हैं। पहले दौर में भी बनर्जी 1,996 मतों से आगे थीं।

उस दौर में उन्हें 3,666 मत मिले थे, जबकि अधिकारी को 1,670 मत प्राप्त हुए थे। दूसरे दौर के बाद स्थिति में बदलाव आया और अधिकारी ने बढ़त बना ली लेकिन तीसरे दौर में बनर्जी पुन: आगे हैं। पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी थी। भवानीपुर का मुकाबला प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। मतगणना के कुल 20 दौर होने हैं।