बिजनेस डेस्कः अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। इसी बीच 2 मई को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹10 घटकर ₹1,50,420 प्रति 10 ग्राम हो गया। 22 कैरेट सोना ₹10 घटकर ₹1,37,990 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹2,360 सस्ता हुआ और 22 कैरेट सोना ₹2,160 गिरा। चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 ऊपर महंगी हुई है।
दिल्ली में चांदी ₹100 बढ़कर ₹2,55,100 प्रति किलो हो गई
दो दिनों में कुल ₹5,100 की बढ़त
मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव
चेन्नई में सबसे महंगी: ₹2,64,900 प्रति किलो
आगे क्या रहेगा ट्रेंड?
Goldman Sachs के अनुसार, केंद्रीय बैंकों की खरीद और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोना लंबी अवधि में मजबूत रह सकता है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में कीमतों में नरमी बनी रह सकती है। साल के अंत तक सोना ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम (कीमत रुपए/प्रति 10 ग्राम)
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली 1,50,420 1,37,990
कोलकाता 1,50,370 1,37,840
मुंबई 1,50,370 1,37,840
बेंगलुरु 1,50,370 1,37,840
चेन्नई 1,51,850 1,39,190
पटना 1,50,420 1,37,890
जयपुर 1,50,420 1,37,990















