Punjabi News

विवेक ठाकुर बने भारतीय जूडो टीम के मुख्य कोच, एशियन चैंपियनशिप 2025 में संभालेंगे जिम्मेदारी

354

शिमला। हिमाचल प्रदेश के गौरव विवेक ठाकुर, सुपुत्र बलबीर सिंह ठाकुर एवं संतोष ठाकुर (ग्राम जखोड़ शूराचली, जुब्बल) को एक बार फिर भारतीय जूडो टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

एशियन जूडो चैंपियनशिप 2025 के लिए विवेक ठाकुर को टीम इंडिया का नेतृत्व सौंपा गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 10 से 15 सितम्बर 2025 तक जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कोच के रूप में उनकी नियुक्ति उनके उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल, तकनीकी विशेषज्ञता और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके मार्गदर्शन में भारतीय जूडो टीम बेहतर प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगी।