Punjabi News

गैंगस्टरां ते वार के 202वें दिन: पंजाब पुलिस ने 638 स्थानों पर छापेमारी; 500 गिरफ्तार

7
  • — पुलिस टीमों ने 257 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की
  • — लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं
  • — ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 527वें दिन 1.6 किलो हेरोइन सहित 137 नशा तस्कर गिरफ्तार

202nd day of the crackdown on gangsters: Punjab Police raids 638 locations; 500 arrested.

चंडीगढ़, 10 अगस्त: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 202वें दिन पंजाब पुलिस ने आज प्रदेश भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 638 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

202वें दिन, पुलिस टीमों ने 15 हथियारों सहित 500 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 59,021 हो गईं।

इसके अलावा 257 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 8 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ 527वें दिन भी जारी रखते हुए आज 137 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1.6 किलो हेरोइन, 2103 नशीली गोलियां और 1450 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 527 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 75,689 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 13 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।