पंचकूला 6 जून।
हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग व हरियाणा योग आयोग के आदेशानुसार राजकीय महाविद्यालय कालका में आज योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में योग प्रतियोगिताओं को जीतने वाली तमन्ना शर्मा( योग क्लब की छात्र अध्यक्ष) ने योगाभ्यास कराया, जिसमें कुल 55 कर्मचारियों व 173 विद्यार्थियों में सक्रिय भागीदारी की। दूसरी गतिविधि के रूप में 50 औषधीय पौधे प्राचार्य, कर्मचारियों व विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय में लगाए गए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा ने जीवन में योग के महत्त्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने समझाया कि वृक्षों का लगाना, उनका फलना-फूलना हमारी जीवन-रक्षा का एक मात्र उपाय है। अतः हमें हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के योग क्लब( प्रभारी डॉ. गीता कुमारी सदस्य डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. प्रदीप व डॉ. हरदीप) NSS (प्रभारी डॉ. सरिता, डॉ सोनू , डॉ सविता) तथा NCC प्रभारी डॉ. गुरप्रीत कौर के संयुक्त तत्वावधान में किया गय। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से बढ़चढ़ भागीदारी की।












