Punjabi News

Weather Update: फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून: यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

65
Monsoon Alert

Weather Update: उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बीते 3-4 दिनों में मानसून कमजोर पड़ा हुआ है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार मानसून 20 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा। जानकारी के अनुसार सैटेलाइट इमेज में पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर घने बादल दिखाई दे रहे हैं।

राजस्थान, गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में फिलहाल मानसून ने अपनी रफ्तार कम कर दी है. लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण अगले कुछ दिनों में तेज बारिश होने की संभावना है।

18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 6-7 दिनों तक कई जगह भारी बारिश होने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों देश के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी भी चली जिससे भारी जान-माल की छति पहुंची है. वहीं उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड हुई है। 2 नेशनल हाईवे समेत 126 सड़कें बंद हैं।