
Hema Malini Biopic: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी कौन नहीं जानता पिछले छह दशकों से हेमा मालिनी (Hema Malini) लोगों का दिल जीत रही हैं।उन्होंने सीता और गीता, शोले और ड्रीम गर्ल जैसी कई मूवीज से हर दशक के फैंस का दिल जीता है. हाल ही में वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे होने के मौके पर एक सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।
दीपिका पादुकोण बनेगा ‘ड्रीम गर्ल’ ?
इवेंट में हेमा मालिनी की बायोपिक को लेकर भी चर्चा हुई. इस दौरान जब ड्रीम गर्ल से पूछा गया कि अगर कभी उनकी बायोपिक बनती है तो क्या दीपिका पादुकोण ‘ड्रीम गर्ल’ का रोल करने के लिए सही चॉइस होंगी।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह दीपिका को अपनी बायोपिक में रोल के लिए आइडियल चॉइस मानती हैं, तो हेमा ने कहा, ‘अगर वह चाहें, तो वह कर सकती हैं। कोई भी कर सकता है। दीपिका एक खूबसूरत और टैलेंटेड लड़की हैं।’ इस तरह से हेमा मालिनी ने इस बात की तरफ भी इशारा किया है कि दीपिका पादुकोण उनकी बायोपिक के लिए परफेक्ट एक्ट्रेस हैं।
बता दें कि हेमा मालिनी और दीपिका पादुकोण के बीच अच्छे रिश्ते हैं। 2015 में, इस हेमा मालिनी ने राम कमल मुखर्जी की लिखी अपनी 2017 की बायोग्राफी, हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल को लॉन्च करने के लिए दीपिका को चुना था।
दोनों एक्टर्स के बीच एक और दिलचस्प कनेक्शन है। दीपिका ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में जो दो रोल किए थे, उनमें से एक हेमा मालिनी से इंस्पायर्ड था। फिल्म में उनके कैरेक्टर, शांतिप्रिया को ‘ड्रीम गर्ल’ कहा गया था, यह टाइटल 1970 और 1980 के दशक से हेमा मालिनी के साथ जुड़ा हुआ है।












