- पुलिस टीमों ने 173 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की
- आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से दे सकते हैं जानकारी
- ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 637वें दिन 89 नशा तस्कर काबू
चंडीगढ़:‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 312वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिह्नित और मैप किए गए 511 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के सहयोग से पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 312वें दिन पुलिस टीमों ने 152 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा 10 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 87,161 हो गई है।
इसके अतिरिक्त 173 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान तीन भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
आम नागरिक ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा अपराधों और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी इस हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस तक पहुंचाई जा सकती हैं।
इस दौरान पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ भी 637वें दिन जारी रखा। पुलिस टीमों ने आज 89 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 201 ग्राम हेरोइन, 4.6 किलोग्राम अफीम, 8 किलोग्राम भुक्की, 199 नशीली गोलियां तथा नशा तस्करी से अर्जित 90,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
इसके साथ ही इस अभियान के तहत पिछले 637 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 95,773 हो गई है।
नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 33 व्यक्तियों को नशे का त्याग करने तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।










