Punjabi News

अजमेर में विष्णु गुप्ता का बड़ा दावा! संकट मोचन महादेव मामले में 21 फरवरी को अहम सुनवाई

207

अजमेर। अजमेर दरगाह से जुड़े संकट मोचन महादेव मंदिर मामले को लेकर हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता आज अजमेर पहुंचे। उन्होंने उर्स के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर और संदेश नहीं भेजे जाने को सालों पुरानी परंपरा के टूटने से जोड़ते हुए इसे “हमारी जीत” करार दिया। गुप्ता ने कहा कि इस बार न तो पीएम की चादर पेश हुई और न ही संदेश आया, जो उनके पक्ष को मजबूत करता है।

 

3 जनवरी को सुनवाई के सिलसिले में अजमेर पहुंचे विष्णु गुप्ता ने अजमेर कोर्ट बार एसोसिएशन का भी दौरा किया। बार एसोसिएशन द्वारा कार्य स्थगन के चलते सुनवाई आगे बढ़ाई गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी। गुप्ता ने दावा किया कि मंदिर परिसर के सर्वे को लेकर जल्द फैसला आने की संभावना है।
विष्णु गुप्ता के अधिवक्ता संदीप कुमार ने भी पुष्टि की है कि संकट मोचन महादेव मंदिर मामले में 21 फरवरी को अदालत में सुनवाई होगी, जिसें बेहद अहम माना जा रहा है।