UP News: यूपी के पीलीभीत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने शादी के 20 साल बाद अपने पति की हत्या कर दी। उसने रात में पति की कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिला दीं; जब वह बेहोश हो गया, तो उसने साड़ी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। यह वारदात पीलीभीत में माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरी की है, जो प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दी गई।
पति की हत्या करने के बाद वह घर से भाग गई, लेकिन जब वह गांव से बाहर भागने लगी, तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। आपको बता दें कि बीस साल पहले उमाशंकर (42) ने ममता (37) से लव मैरिज की थी। उनका 18 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। खबरों के मुताबिक, ममता का गुजरात के रहने वाले नकुल भावेश (35) के साथ अफेयर था; उन्होंने कोर्ट में शादी भी कर ली थी।
इसी वजह से ममता अपने पति उमाशंकर को मारना चाहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया .
















