Punjabi News

UP Vidhan Mandal Winter Session: यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू, SIR को लेकर होगा हंगामा!

228

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान मंडल (विधानसभा एवं विधान परिषद) के दोनों सदनों का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा। शुक्रवार को राज्यपाल ने इसकी मंजूरी दे दी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे और विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

19 दिसंबर सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने गत दिवस विधानमंडल सत्र 19 दिसंबर से आहूत करने का निर्णय लिया था, जिसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। अभी सत्र का तिथिवार कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने दोनों सदनों को शुक्रवार 19 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे वर्ष 2025 के उसके तृतीय सत्र के लिए आहूत किया है।

SIR को लेकर हो सकता हंगामा
इस बार भी सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है। विपक्ष भी सरकार को घेरने की तैयारी में है। अनुमान है कि सत्र के दौरान चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर जमकर हंगामा हो सकता है।