Punjabi News

संयुक्त राष्ट्र में असीम गोयल की बेटी का शानदार भाषण, अंशिका ने ‘Mera Aasman NGO’ का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया भारत का मान

9

चंडीगढ़ : हरियाणा के प्रमुख उद्योगपति और पूर्व मंत्री असीम गोयल की बेटी अंशिका गोयल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और हरियाणा का नाम रोशन किया है। अंशिका गोयल ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) यूथ फोरम 2026 में ‘Mera Aasman NGO’ का प्रतिनिधित्व किया।

अंशिका गोयल ने अपने संबोधन में युवाओं की भूमिका, सामाजिक बदलाव और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी से समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत गर्व और भावुकता का विषय है कि मेरी बेटी अंशिका गोयल ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) यूथ फोरम 2026 में Mera Aasman NGO का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत की युवा शक्ति की आवाज़ को वैश्विक मंच तक पहुंचाया।

14 से 16 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतिष्ठित मंच पर अंशिका ने SDG 5 – Gender Equality के अंतर्गत महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण, समान अवसर और समावेशी विकास को लेकर अपने विचार रखे। साथ ही भारत के बदलते स्वरूप – Digital India, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, UPI, आधार और NEP 2020 जैसे विषयों पर भी भारत की प्रगतिशील सोच और युवाओं की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

 

आज भारत के युवा केवल सपने नहीं देख रहे, बल्कि विश्व मंच पर नए भारत की पहचान भी बना रहे हैं। बेटियाँ जब आगे बढ़ती हैं, तो केवल परिवार ही नहीं, पूरा देश गौरवान्वित होता है।