Punjabi News

Una: 17 मार्च को उठाऊ पेयजल योजना रक्कड़ का उद्घाटन करेंगे उपमुख्यमंत्री

135

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 17 मार्च को प्रातः 9 बजे ऊना जिले के रक्कड़ में एशियन विकास बैंक (एडीबी) द्वारा वित्तपोषित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन करेंगे। जल शक्ति विभाग द्वारा कार्यान्वित इस योजना के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री प्रात: 10 बजे हरोली के पालकवाह स्थित ऑडिटोरियम में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) द्वारा आयोजित आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वे आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।