Punjabi News

Tunnel Explosion: निर्माणाधीन टनल में जोरदार धमाका, कुछ की मिनटों में मच गया हड़कंप 4 मजदूरों की गई जान

153

China Tunnel Explosion : दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग (Chongqing) निकाय क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन सुरंग में भीषण विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 9 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार सुबह इस त्रासदी की पुष्टि की है।

कैसे हुआ हादसा?
यह विस्फोट सोमवार दोपहर उस समय हुआ जब हुबेई और सिचुआन प्रांतों को जोड़ने वाले एक नए राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए सुरंग बनाई जा रही थी। वानझोउ जिला परिवहन आयोग के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए। शुरुआत में एक व्यक्ति लापता था और 12 घायलों की खबर थी। एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक सोमवार आधी रात तक बचाव दल ने लापता व्यक्ति का शव मलबे से निकाल लिया। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया।

विस्फोट का मुख्य कारण: ज्वलनशील गैस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरंग के भीतर ज्वलनशील गैस (Flammable Gas) जमा हो गई थी, जिसके कारण यह ब्लास्ट हुआ। हालांकि अभी विस्तृत तकनीकी जांच होना बाकी है।

वर्तमान स्थिति
हादसे के तुरंत बाद अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और निर्माण कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है। घायलों का इलाज जारी है और विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या सुरक्षा मानकों में कोई लापरवाही बरती गई थी।