Punjabi News

Trump Zelensky Heated Debate: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत के दौरान इतना भड़के ट्रंप, गाली देते हुए फेंक दिए कागज

146

नेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच हाल ही में व्हाइट हाउस में हुई बैठक का माहौल काफी गरम रहा। चर्चा के दौरान ट्रंप ने ज़ेलेंस्की पर रूस की मांगें मानने के लिए दबाव डाला, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस हुई और ट्रंप का गुस्सा इतना भड़क गया कि उन्होंने बातचीत के दौरान गाली देते हुए कागज फेंक दिए।

जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने ज़ेलेंस्की को रूस की शर्तों को स्वीकार करने की सलाह दी और चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन ने ये शर्तें नहीं मानीं तो पुतिन उनके देश को पूरी तरह तबाह कर देंगे। ट्रंप का मानना था कि यूक्रेन युद्ध में पिछड़ रहा है और अगर ये रास्ता नहीं अपनाया गया तो बचा हुआ यूक्रेन भी खत्म हो जाएगा। वहीं ज़ेलेंस्की ने रूस की मांगों को ठुकरा दिया, खासतौर पर यूक्रेन के नक्शे को लेकर जो रूस ने शर्तों के अनुसार तैयार कराया था।

ट्रंप की मांग थी कि यूक्रेन को डोनाबास क्षेत्र रूस को सौंप देना चाहिए। लेकिन ज़ेलेंस्की ने इसका साफ इनकार किया और कहा कि वे रूस के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अमेरिका यूक्रेन को सैन्य सहायता देगा, लेकिन ट्रंप रूस के पक्ष में शर्तें मानने की बात कर रहे हैं, जिससे उनकी नीतियों पर सवाल उठने लगे हैं।

यह बातचीत पिछले कुछ विवादों की याद दिलाती है, जब ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से ज़ेलेंस्की पर अमेरिका की मदद के लिए आभार न जताने का आरोप लगाया था। इसके अलावा, रूस की तरफ से युद्ध को समाप्त करने के लिए पुतिन ने डोनाबास क्षेत्र की मांग कर रखी है, जबकि यूक्रेन अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए डटकर विरोध कर रहा है।
इस मुलाकात के बाद ज़ेलेंस्की ने अमेरिका, यूरोप और जी-7 देशों से रूस के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने का आह्वान किया है। वहीं ट्रंप की इस नीतिगत रुख से वैश्विक स्तर पर यूक्रेन युद्ध के हल के लिए और जटिलता बढ़ती दिख रही है।