International Desk: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारत ने 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक अपनी तीनों सेनाओं भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास “एक्स त्रिशूल” के लिए नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया है। जियो-इंटेलिजेंस विशेषज्ञों के अनुसार, सर क्रीक और पश्चिमी सीमा के पास यह अभ्यास असामान्य पैमाने और क्षेत्र में किया जाएगा। भारत की योजना में हवाई क्षेत्र का आरक्षण 28,000 फीट तक रहेगा। इस अभ्यास के दौरान दक्षिणी कमान की सेनाएं आक्रामक अभियानों, सौराष्ट्र तट पर उभयचर अभ्यास, इंटेलिजेंस, सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और साइबर ऑपरेशंस जैसी मल्टी-डोमेन युद्धक गतिविधियों में भाग लेंगी।
Pakistan has now issued a notification restricting multiple air traffic routes along its central & southern airspace possibly for a military exercise/weapons test as India prepares for its Tri-Services Exercise across the border
Date | 28-29 October 2025 pic.twitter.com/ucFeSTuWmk — Damien Symon (@detresfa_) October 25, 2025

भारत द्वारा NOTAM जारी करने के तुरंत बाद पाकिस्तान ने भी अपने मध्य और दक्षिणी हवाई क्षेत्र में कई एयर रूट्स को प्रतिबंधित कर दिया। जियो-इंटेलिजेंस विश्लेषक डेमियन साइमन के अनुसार, यह पाकिस्तान की प्रतिक्रिया है और वह संभावित सैन्य अभ्यास या हथियार परीक्षण की तैयारी कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत सीमा पार किसी भी आतंकवादी गतिविधि का जवाब “सटीक और निर्णायक कार्रवाई” के साथ देगा।
Pakistan has now issued a notification restricting multiple air traffic routes along its central & southern airspace possibly for a military exercise/weapons test as India prepares for its Tri-Services Exercise across the border
Date | 28-29 October 2025

मई में हुए इस अभियान में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी ढांचे पर सटीक हवाई हमले किए, जिनमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। विशेषज्ञों के अनुसार, दोनों देशों द्वारा लगभग एक ही समय में सैन्य अभ्यास की घोषणा क्षेत्र में तनाव बढ़ा सकती है। एक्स त्रिशूल अभ्यास भारत की बढ़ती संयुक्त युद्धक क्षमता और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

















