Punjabi News

IND vs AUS 3rd ODI : रोहित शर्मा ने ठोका शतक, भारत 200/1

276

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत सीरीज हार चुका है और वह स्वाभिमान बचाने के लिए खेल रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम में कुलदीप यादव की वापसी हुई है जिन्हें पहले दो वनडे में टीम से बाहर रखा गया था। भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 46.4 ओवर में 236 रन पर ढेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैट रेनशॉ ही अर्धशतक लगा पाए। वहीं भारत की तरफ से हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

भारत ने 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन पर पहला विकेट गंवा दिया है। शुभमन गिल एक बार फिर बढ़ी पारी नहीं खेल पाए और 24 रन पर जोश हैजलवुड की गेंद पर कैरी के हाथों कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगा दिया है जबकि विराट कोहली भी फिफ्टी की और बढ़ रहे हैं।

पिच और परिस्थितियां

शनिवार को सिडनी में मौसम साफ और सुहावना रहने की उम्मीद है। हालिया समय में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर स्पिन को उतनी मदद नहीं देखी गई है लेकिन सपाट सतहों पर स्पिन गेंदबाज अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने यहां की परिस्थितियों का भरपूर आनंद लिया है और यहां पिछले लगातार छह वनडे जीत में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बड़े स्कोर बनाए हैं।

मौसम

फैंस के लिए यह बहुत अच्छी खबर है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश का कोई अनुमान नहीं है, और तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी 56-69 परसेंट रहने की उम्मीद है।

प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया : मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कॉनली, मिशेल ओवेन, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा