Punjabi News

देर शाम युवक को अपने साथ ले गए दोस्त! फिर सिर पर पत्थर मारकर कर दी हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव

515

Bihar Crime: बिहार में अपराधी बेखौफ होते जे रहे हैं। वह आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सारण जिले से सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या पत्थर से मार कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नवीगंज मोहल्ला निवासी सोहन राय के पुत्र विक्की कुमार (21) को गुरुवार की देर शाम कुछ लड़के अपने साथ लेकर गए थे, जहां उसके सिर पर पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद आक्रमणकारी शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को तब मिली जब वह देर रात घर नही लौटा।

बाद में परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो वह लहूलुहान मरा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।