
हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार 30 जून तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सूरजमुखी की खरीद करेगी। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने सरकार के आश्वासन के बाद याचिका का निपटारा कर दिया। सरकार ने 23 जून तक 93,505 क्विंटल सूरजमुखी बीज खरीदने का दावा किया है।
अदालत ने कहा कि सरकार और संबंधित एजेंसियां अपने बयान से बंधी रहेंगी। राज्य सरकार, हैफेड और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने अदालत को बताया कि 23 जून की शाम तक मंडियों में पहुंची सूरजमुखी की खरीद पूरी हो चुकी है। एजेंसियों ने कुल 93,505 क्विंटल सूरजमुखी खरीदा है। सरकार ने यह भी आश्वासन दिया कि 30 जून तक आने वाली फसल भी एमएसपी पर निर्धारित मानकों के अनुसार खरीदी जाएगी।















