लुधियाना (गौतम) : शनिवार को बाद दोपहर रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के गेट की तरफ स्थित जी.आर.पी थाने के बाहर अंडर ग्राऊंड डाली गई बिजली की तारों में शार्ट सर्किट हो गया। शार्ट सर्किट होने के कारण काफी समय तक पटाखें बजते रहे। जिस कारण थाने के बाहर झाडियों को भी आग लग गई।
गनीमत रही कि जिस समय शार्ट सर्किट हुआ उस समय वहां पर कोई भी वाहन नहीं था, अक्सर वहां पर पुलिस स्टेशन के बाहर कारें या अन्य गाड़ी पार्क की होती है। लोगों का कहना है कि यह रेलवे के बिजली विभाग की लापरवाही का कारण है। समय के रहते कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था, लेकिन नुकसान होने से बचाव हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह निकट ही साइड पर खड़े थे कि अचानक ही जमीन में से पटाखे बजने की आवाजें आने लगी और आग की लपटें निकली शुरू हो गई। देखते ही देखते निकट झाड़ियों को आग लग गई और दूर तक फैल गई। लोगों ने भाग दौड़ कर आग पर काबू पाया और अधिकारियों को सूचित किया। जिस पर बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य किया। लोगों का कहना था कि अगर हर रोज की तरह पर वहां पर कारें या अन्य वाहन पार्क किए होते तो काफी नुकसान हो सकता था। गौर है कि शुक्रवार को भी देर रात बिजली की तारें टूटने के कारण रेलवे स्टेशन पर काम काज ठप्प हो गया था।













