Punjabi News

चितकारा यूनिवर्सिटी में आधी रात को छात्रों का विरोध-प्रदर्शन, गर्ल्स हॉस्टल में दो छात्राओं की मौत और भूत होने का दावा

5

राजपुरा: पटियाला के राजपुरा में स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में देर रात हंगामा मच गया, जब कैंपस में छात्र भड़क गए और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. दरहसल छात्रों का यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें गर्ल्स हॉस्टल में दो छात्राओं की मौत का दावा किया गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद, बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में जमा हो गए और मामले की जानकारी की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने छात्राओं के लापता होने को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से जवाब मांगने लगे.

इस घटना के दौरान छात्रों ने काफी हंगामा किया। खबरों के अनुसार, विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कुछ गाड़ियों में तोड़-फोड़ भी की गई। छात्रों ने वायरल वीडियो और उसमें किए गए दावों की सच्चाई के बारे में स्पष्टीकरण की मांग की।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि गर्ल्स हॉस्टल में दो छात्राओं की मौत हो गई है। वीडियो के तेज़ी से फैलने से छात्रों में चिंता और आक्रोश फैल गया। इसके बाद, छात्र कैंपस में जमा हो गए और मामले के बारे में स्पष्ट जानकारी की मांग की। वहीं, यूनिवर्सिटी ने कहा कि यह सिर्फ़ एक अफ़वाह है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है; उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

कैंपस में भूत होने का भी एंगल

विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में ‘भूत’ है, जो रात में छात्रों को परेशान करता है. हाालंकि पुलिस और विवि प्रशासन ने छात्रों के भूत वाले आरोपों का खंडन किया है. लेकिन घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें और वीडियो में छात्रों का विरोध काफी उग्र नजर आ रहा है. यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कैंपस में जमा होकर नारेबाजी की, प्रशासन से हॉस्टल सहित विवि परिसर का सीसीटीवी फुटेज मांगा.

सामने आई खबरों के अनुसार चितकारा यूनिवर्सिटी में 25 सितंबर की दरमियानी रात उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब कैंपस में ‘भूत’ होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद देर रात सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए और यूनिवर्सिटी कैंपस में भारी तोड़फोड़ करते हुए उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया.

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का दावा था कि कैंपस में पूर्व में एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी, जिसकी आत्मा हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को परेशान कर रही है.

गौर हो कि चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब के पटियारा जिले के थाना बनूड़ के राजपुरा इलाके में है. यह एक प्राइवेट यूनिर्वसिटी है. जहां कई कोर्स की पढ़ाई होती है. यहां के हॉस्टल में बड़ी संख्या में स्टूडेंट रहते हैं.