Punjabi News

SSC CGL 2025 Exam Date: एसएससी सीजीएल की नई परीक्षा तिथि घोषित, जारी हो गया शेड्यूल, 12 सितंबर से शुरू एग्जाम

437

SSC CGL New Exam Dates 2025 Released: एसएससी सीजीएल भर्ती 2025 परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा हो गई है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने हाल ही में सीजीएल का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह नया शेड्यूल आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से भी चेक कर सकते हैं। परीक्षा तिथियों के बाद अब सीजीएल एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी होंगे।

SSC CGL परीक्षा 2025 शेड्यूल
हमने आपको पहले ही बताया था कि सीजीएल की परीक्षा इसी महीने से शुरू होगी। एसएससी के चेयरमैन एस गोपालाकृष्णन ने अपने इंटरव्यू में भी यही जिक्र किया था। जिसके मुताबिक सीजीएल की नई एग्जाम डेट्स क इंतजार खत्म हो गया है। घोषित हुए कार्यक्रम के मुताबिक 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 सितंबर को कंबाइड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।