Punjabi News

FIFA World Cup: 16 साल बाद वर्ल्ड कप फ़ाइनल में पहुंचा स्पेन, फ़्रांस को 2-0 से हराया

16

FIFA World Cup: स्पेन 16 साल में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंचा है। टीम ने पहले सेमीफ़ाइनल में फ़्रांस को 2-0 से हराकर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की की। मंगलवार को एटी एंड टी स्‍टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में, मिकेल ओयरजबद ने 22वें मिनट में पेनल्टी से पहला गोल किया। इसके बाद, पेड्रो पोरो ने 58वें मिनट में गोल करके स्पेन की जीत पक्की कर दी। स्‍पेन की तरफ से मिकेल ओयरजबद और पेड्रो पोरो ने गोल दागे।

स्पेन 2010 के बाद पहली बार फ़ाइनल खेलेगा; उस समय टीम ने फ़ाइनल में नीदरलैंड्स को 1-0 से हराकर अपना एकमात्र वर्ल्ड कप ख़िताब जीता था। वहीं, फ़्रांस 2018 और 2022 के बाद लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फ़ाइनल में पहुंचने से चूक गया।

स्पेन को 22वें मिनट में पेनल्टी मिली। फ़्रांसीसी डिफेंडर लुकास डिग्ने ने बॉक्स के अंदर लैमिन यामल के ख़िलाफ़ फ़ाउल किया, जिसके बाद रेफ़री ने पेनल्टी दी। मिकेल ओयारज़ाबल ने फ़ुटबॉल को गोल के दाहिने कोने में पहुंचाकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट में ओयारज़ाबल का पांचवां गोल था।

फ्रांस ने दूसरे हाफ में बराबरी करने की कोशिश जारी रखी, लेकिन 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने दानी ओल्मो के शानदार पास पर गोल करके स्पेन की बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद, स्पेन ने फुटबॉल पर अपना कंट्रोल बनाए रखा और फ्रांस को कोई बड़ा मौका नहीं दिया।