Punjabi News

स्मार्टफोन हैकिंग: अगर दिख रहे हैं ये 5 निशान… तो आपकी जासूसी कर रहे हैं हैकर्स

100

जम्मू-कश्मीर डेस्क: आजकल स्मार्टफोन हैकिंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और ज़्यादातर लोग बिना जाने-समझे ही साइबर ठगों का शिकार बन जाते हैं। अगर आपके फोन में कुछ असामान्य संकेत दिखने लगें, जैसे बैटरी का अचानक जल्दी खत्म होना, अजीब नोटिफ़िकेशन, या कैमरा, माइक्रोफ़ोन का अपने आप चालू होना तो समझ जाइए कि आपका फोन खतरे में हो सकता है। ऐसे संकेत आपके डिवाइस में घुसे किसी मैलवेयर या हैकर की ओर इशारा करते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

खतरे के संकेत
फ़ोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो रही है।
स्क्रीन पर आपको अजीब निशान या नए नोटिफ़िकेशन दिख रहे हैं।
बिना आपकी मर्ज़ी के कोई आपके फ़ोन के कैमरा, माइक्रोफ़ोन या लोकेशन का इस्तेमाल कर रहा है। (लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन में ऐसा होने पर स्क्रीन पर हरी, लाल या नारंगी लाइट दिखती है।)
हरी लाइट: कैमरा इस्तेमाल हो रहा है।
लाल/नारंगी लाइट: माइक्रोफ़ोन इस्तेमाल हो रहा है।
सफ़ेद लाइट/आइकन: स्क्रीन रिकॉर्डिंग चालू है।

तुरंत क्या करें
परमिशन बंद करें: अगर आप कोई ऐप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिर भी ये निशान दिख रहे हैं, तो तुरंत उन ऐप्स की कैमरा, माइक्रोफ़ोन और लोकेशन की परमिशन बंद कर दें।