Punjabi News

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

6

पीवी सिंधु सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वरदानी को 21-17, 21-18 से हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में कल सिंधु का मुकाबला जापान की रिको गुंजी से होगा।

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पुरुष डबल्‍स के प्री-र्क्‍वाटर फाइनल में पहुंच गई है। सात्विक और चिराग ने अमरीका के प्रेस्ली स्मिथ और चेन झी यी को 26-28, 21-15, 21-13 से हराया। प्री-र्क्‍वाटर फाइनल में कल सात्विक और चिराग का मुकाबला ताइवान के ली झेहुई और यांग पोहान से होगा।

लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत, एच. एस. प्रणॉय, मालविका बंसोड और श्वेतापर्णा पांडा तथा ऋतुपर्णा पांडा की जोड़ी आज अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। मिक्‍सड डबल्स में तनीशा क्रस्‍टो और ध्रुव कपिला भी आज अपना पहला मैच खेलेंगे।