Punjabi News

Silver tocuh new level: गोल्ड–सिल्वर में जोरदार तेजी, चांदी ने लगातार दूसरे दिन बनाया नया हाई

72

बिजनेस डेस्कः Silver tocuh new level सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार (11 दिसंबर) को दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। चांदी के भाव ने लगातार दूसरे दिन नया हाई बनाया। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,30,461 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,92,509 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी सर्वोच्च शिखर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। चांदी के भाव तो आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर सोना 4,258.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,224.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 14.70 डॉलर की तेजी के साथ 4,239.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 62.23 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 61.02 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.45 डॉलर की तेजी के साथ 62.47 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 63.25 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।