नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अपने जन्मदिन को एक खास और रचनात्मक अंदाज़ में मनाते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी ने फैंस को सरप्राइज़ देते हुए अपना ओरिजिनल ट्रैक ‘रहना’ रिलीज़ किया है, जिसे उन्होंने डॉवगीक के साथ मिलकर बनाया है। स्क्रीन पर अपनी दमदार मौजूदगी के लिए जाने जाने वाले सिद्धांत ने अपने जन्मदिन के मौके पर अब म्यूजिक की दुनिया में कदम रखते हुए अपनी कला का एक नया और बेहद भावुक पक्ष सामने लाया है।
लिखने और कविता के प्रति अपने लगाव से प्रेरित ‘रहना’ सिद्धांत की बेहद निजी और सच्ची भावना है, जिसे उन्होंने बेहद गहराई से रचे हैं। गाने की सॉफ्ट और मेलोडियस धुन के साथ खूबसूरती से घुलकर यह सिंगल एक ऐसा अनुभव देते हैं, जो सीधे दिल को छूता है।
अपने जन्मदिन पर इस गाने को रिलीज़ करने का फैसला इसे और भी खास बना देता है क्योंकि इस दिन उन्होंने पारंपरिक जश्न से हटकर, अपने फैंस के लिए कुछ अर्थपूर्ण साझा करना चुना, जिससे ‘रहना’ उनके सफर में साथ देने वाले प्रशंसकों के लिए एक दिल से दिया गया तोहफा बन गया। गौतरतलब है कि ‘रहना’ न सिर्फ उनकी क्रिएटिव वर्सेटिलिटी को दर्शाता है, बल्कि उनके आर्टिस्टिक सफर के एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत भी करता है।










