Punjabi News

पटना में ड्यूटी के दौरान SHO की अचानक मौत, सदमे में परिवार

112

पटना: बिहार के पटना में एक थाना प्रभारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रामकृष्ण नगर थाना के प्रभारी (एसएचओ) संजीव कुमार शनिवार रात क्षेत्र में गश्त के बाद थाना लौटे और अचानक गिर पड़े। एक अधिकारी ने कहा, “थाना प्रभारी को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुमार मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले थे और 2009 बैच के अधिकारी थे।”

अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को न्यू पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा की मौजूदगी में उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके मुजफ्फरपुर स्थित आवास भेजा गया। वहीं एसएचओ का परिवार गहरे सदमे में है।