– मलिक,ज्याणी शर्मा, सरीन, बाजवा, बब्बू समेत कई भाजपा नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
– भाजपा का कहना – पुलिस की धक्केशाही के बावजूद कैंप जारी रहेंगे
– बरसात और बरसती पुलिस की लाठियाँ भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लोक-भलाई कैंप लगाने के निश्चय को रोक नहीं सकीं
चंडीगढ़:
बरसात और बरसती पंजाब पुलिस की लाठियाँ भी पंजाब भाजपा कार्यकर्ताओं के लोक-भलाई कैंप लगाने के निश्चय को रोक नहीं सकीं और इससे डरी मान सरकार ने आज भाजपा के जनसेवा अभियान को फिर जबरन रोक दिया। जो सरकार लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़गार के वायदे करके सत्ता में आई थी, वही सरकार आज केंद्र की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुँचने से रोककर अपने असली आम आदमी-विरोधी मंसूबे जाहिर कर रही है। यह कहना है पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का।
ज़िला फाज़िल्का के गाँव अमरपुरा में कैंप को जबरन रोककर पूर्व मंत्री सुरजीत जियाणी, विधायक संदीप जाखड़, भाजपा नेता वदना सांगवान और जिला अध्यक्ष काका कम्बोज को कार्यकर्ताओं समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
विधानसभा दसुआ के गाँव हलेर में लगे लोक-भलाई कैंप से भी पुलिस लैपटॉप उठाकर ले गई। इस मौके पर पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद श्वेत मलिक, विधायक जंगी लाल महाजन और अन्य कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ज़ोरदार रोष प्रदर्शन किया।
इसी तरह पुलिस ने गाँव मानकबाजरा विधानसभा अमरगढ़ को पुलिस छावनी में बदलकर भाजपा पंजाब के महासचिव अनिल सरीन को अन्य भाजपा नेताओं के साथ हिरासत में लेकर सी.आई.ए. थाना ले गई।
ज़िला मोहाली के गाँव मुल्लांपुर में कैंप लगाने जा रहे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर सुभाष शर्मा को चंडीगढ़–पंजाब बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं समेत गिरफ्तार कर डेराबसी थाना ले जाया गया।
गाँव लालपुर ज़िला रोपड़ में पंजाब पुलिस ने सेवा कैंप लगाने नहीं दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष फतेह जंग बाजवा, जिला अध्यक्ष अजेवीर सिंह लालपुरा और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर हरीपुर चौकी में रखा गया।
पंजाब पुलिस द्वारा सुजानपुर विधानसभा के गाँव चक माधो सिंह में कैंप जबरन रोके जाने के विरोध में पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने बरसात में धरना दिया।
गाँव महल कलां, ज़िला बरनाला में सुबह 7 बजे कैंप की टेबल–कुर्सियाँ लगाते हुए कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जिला अध्यक्ष यादविंदर शंटी को घर पर ही नज़रबंद किया गया।
गाँव लक्कड़वाला, विधानसभा मलोट, ज़िला मुक्तसर में कैंप लगने से पहले जिला अध्यक्ष सतीश सीजा और राजेश पठेला को कार्यकर्ताओं समेत कैंप स्थल से गिरफ्तार किया गया।
गाँव सरदूलगढ़, ज़िला मानसा में पंजाब पुलिस ने टेंट और कुर्सियाँ ज़ब्त कर लीं। जिला अध्यक्ष गोमा राम पूनिया और उनके साथी कार्यकर्ताओं को पुलिस कैंप स्थल से गिरफ्तार कर जोड़कियाँ थाने ले गई।
पटियाला के सनौर में पुलिस ने बिक्रमजीत सिंह चहल समेत भाजपा नेताओं को घरों में नज़रबंद कर दिया।










