Karishma Tanna : टीवी इंडस्ट्री में करिश्मा तन्ना ने बहुत नाम कमाया है और इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 42 की उम्र में करिश्मा बनने जा रही हैं। इस बात की ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ दिखाई दे रही है। आए दिन वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के फैंस को अपडेट देती रहती हैं। फ़िलहाल हर जगह करिश्मा तन्ना की ही फोटोज वायरल हो रही हैं। उन्होंने एक बार नहीं बल्कि तीन बार बेबी शावर का फंक्शन किया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर वाइट गाउन पहनकर बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाया है। तो चलिए देखते हैं –
कुछ दिनों पहले हुए गॉड भराई के फंक्शन में उन्होंने अपने आप को ट्रेडिशनल अंदाज में तैयार किया था लेकिन इस बार उन्होंने अपना लुक काफी मॉडर्न रखा।
इन तस्वीरों में करिश्मा तन्ना ने सफ़ेद रंग की गाउन पहनी हुई है और उनमें इनक ग्लो साफ़ नजर आ रहा है।
करिश्मा तन्ना का यह लुक काफी सॉफ्ट और रॉयल अंदाज शो कर रहा है।
गाउन का हाई नेकलाइन उनके इस लुक को और भी ज्यादा लक्ज़री टच दे रहे हैं।
ओवरसाइज आउटफिट उनके बेबी बंप को बेहद खूबसूरती से उभार रहा है, जबकि साथ में मैचिंग व्हाइट ड्रेप पूरे लुक को एक स्वर्गिक और एंजेलिक एहसास दे रही है।
अगर उनके मेकअप को देखा जाए तो उन्होंने बहुत ज्यादा हैवी मेकअप न करते हुए उन्होंने बहुत न्यूड मेकअप किया हुआ है। न्यूड लिपस्टिक के साथ उनका लाइट ब्लश उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है।
उन्होंने अपने बालों के लिए साइड-पार्टेड सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल चुना। एक्सेसरीज को यदि देखा जाए तो उन्होंने पर्ल ज्वेलरी पहनी हुई है और उनके डिज़ाइनर इयररिंग उनके लुक को और भी ज्यादा सुन्दर बना रहे हैं।















