आरएस पुरा ( मुकेश ) : आरएस पुरा के गांव बग्गाचना सड़क किनारे रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव पाया गया है। मृतक की पहचान निर्मल कुमार (33), पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सुंदरपुर, आरएस पुरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, निर्मल कुमार प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता था और दो दिन पहले से घर नहीं पहुंचा था, साथ ही उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। परिवार का आरोप है कि निर्मल कुमार की हत्या कर शव फेंका गया है, क्योंकि मौके से न मोबाइल, न पर्स और न ही मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल आरएस पुरा भेज दिया है और मामले की एंट्री दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

















