Punjabi News

NCERT Controversy पर SC ने अपनाया कड़ा रुख, कहा- यह न्यायपालिका को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है

154

NCERT Controversy: NCERT की क्लास 8th की सोशल की किताब में ‘Corruption in the Judiciary’ वाले पाठ पर SC ने कड़ा रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस मामले को संस्थान की गरिमा को चोट पहुँचाने वाला कदम बताया है। CJI सूर्यकांत ने साफ किया कि जब तक वे इस मामले में पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाते, सुनवाई जारी रहेगी।

यह एक सोची- समझी साजिश है
चीफ जस्टिस ने मामले की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह केवल कक्षा 8 के बच्चों का विषय नहीं है, बल्कि न्यायपालिका को नीचा दिखाने का एक कैलकुलेटिव मूव यानि की एक सोचा-समझा कदम है। कोर्ट ने इस पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा,”उन्होंने गोली चलाई और आज ज्यूडिशियरी खून बहा रही है।” अदालत ने इस बात पर चिंता जताई कि यदि छात्रों और शिक्षकों को यह सिखाया जाएगा कि न्यायपालिका भ्रष्ट है, तो समाज में क्या संदेश जाएगा।