Punjabi News

पंजाब मुख्यमंत्री ने किया हरमनप्रीत कौर को सम्मानित

251

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन(पीसीए) के न्यू स्टेडियम के पहले इंटरनेशनल मैच में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान भी पहुंचे। उन्होंने भारतीय कप्तान और पंजाब की स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को सम्मानित किया। हरमनप्रीत ने इसी मैच में 150 विमन वनडे मुकाबले भी पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाली पंजाब की पहली वुमन क्रिकेटर हैं। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन(पीसीए) की पूरी टीम भी इस मौके पर मौजूद रही और वे लगातार प्रदेश में विमन क्रिकेट को प्रमोट कर रहे हैं।