Punjabi News

प्रधानमंत्री के साथ-साथ सुनील जाखड़ का भी पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ: हरदीप सिंह मुंडियां

156

कहा, सुनील जाखड़ को बहुत समझदार मानता था पर उन्होंने अपनी जागीरू मानसिकता का प्रदर्शन किया

मैं प्रधानमंत्री से कोई निजी फायदा नहीं मांग रहा था, बल्कि पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए मांग रखी थी: कैबिनेट मंत्री

चंडीगढ़:पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा भाषा की मर्यादा का उल्लंघन करने और लोगों के चुने प्रतिनिधियों के प्रति अनजानता व्यक्त करने के जवाब में आज कहा कि मैं सुनील जाखड़ को बहुत समझदार व्यक्ति समझता था, पर ऐसा व्यवहार करके उन्होंने अपनी जागीरू मानसिकता का प्रकटाव किया है।

यहां पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब और पंजाबियों के प्रति सोच पहले से ही नफरत से भरपूर थी, पर अब सुनील जाखड़ का भी पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ को पंजाब और पंजाबियों से नफरत क्यों है, यह समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत अजीब बात है कि राष्ट्रीय पार्टी का पंजाब इकाई प्रधान लोगों के चुने हुए और राज्य के राजस्व मंत्री के बारे में यह कह रहा है कि उसे नहीं पता कि हरदीप सिंह मुंडियां कौन हैं और न ही मैं उसे जानता हूँ। इससे स्पष्ट है कि सुनील जाखड़ पंजाब के प्रति कितने मित्रवत हैं। उन्होंने कहा कि श्री जाखड़ ने अपने इस बयान से पंजाब के तीन करोड़ लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश की है।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सुनील जाखड़ को यह बात बोलने से पहले समझना चाहिए था कि मैं प्रधानमंत्री से कोई निजी फायदा नहीं मांग रहा था, बल्कि बाढ़ पीड़ित पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए मांग रखी थी।

उन्होंने कहा कि श्री जाखड़ ने अपने इस बयान के माध्यम से अपनी जागीरू सोच का प्रदर्शन किया है कि उन्हें आम घरों के बच्चों को बड़े पद पर बैठे देखना बर्दाश्त नहीं है।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने यह भी कहा कि पंजाब भाजपा के किसी भी नेता ने अब तक बाढ़ के कारण राज्य को हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक बार भी मुह नहीं खोला।