Punjabi News

ट्रंप ने ईरान के 7 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकराया, अमेरिका का मिडटर्म चुनाव के बाद दोबारा हमले की योजना!

5

अमेरिका ईरान पर दोबारा हमले कर सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सात दिन के युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से आई इस रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगियों से कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर बमबारी फिर से शुरू करनी चाहिए। यह कदम इस हफ़्ते की शुरुआत में UN जनरल असेंबली में दिए गए उनके भाषण के दौरान ईरान को पूरी तरह खत्म कर देने की खुली धमकी के बाद उठाया गया है।

बता दे कि ईरान ने गुरुवार को जंग रोकने के लिए 7 दिन का एक प्लान पेश किया था। इसके तहत संघर्ष रोकने, सातवें दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने और इसके बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने की बात कही गई थी।

ट्रम्प ने UN में ईरान को धमकी दी थी

ट्रंप ने 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के दौरान ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि “मुझे एक बड़ा फ़ैसला लेना है। उनके सामने दो रास्ते हैं- क्या ईरान के साथ कोई ऐसा समझौता होगा जिससे वे फिर से अपना देश बना सकें और उसे पहले से कहीं ज़्यादा बेहतर और बड़ा देश बना सकें? शायद मिडिल ईस्ट या दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक।

या फिर मैं इस्लामिक रिपब्लिक को पूरी तरह खत्म कर दूँ, और वह भी जल्दी, ताकि उन्हें दोबारा लोगों और देशों को मारने और बर्बाद करने का मौका ही न मिले? लेकिन मुझे लगता है कि चुनाव के ठीक बाद हम समझौता कर लेंगे, क्योंकि उनके लिए ऐसा न करने का कोई मतलब नहीं बनता”।