Punjabi News

Premanand Maharaj: स्वास्थ्य खराब होने के बाद सामने आया प्रेमानंद महाराज जी का पहला वीडियो संदेश, मैं मिलूं या न मिलूं…

8

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने के बाद उन का पहला भावुक संदेश सामने आया जिसमें उन्होंने कहा, मैं मिलूं या न मिलूं, बोलूं या न बोलूं प्रेम हमेशा बना रहेगा। बता दें कि के प्रेमानंद महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से देशभर में उनके भक्तों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ था। उनकी तबीयत ठीक न होने के कारण उन्होंने public activities से दूरी बना ली थी। अब लंबे इंतजार के बाद उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने भक्तों के लिए भावुक संदेश दिया है। वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने सरल शब्दों में कहा कि चाहे वे सामने मिलें या न मिलें, बोलें या मौन रहें, उनका अपने भक्तों के प्रति प्रेम हमेशा बना रहेगा। उनके इस संदेश ने अनुयायियों को काफी राहत दी है।

17 मई से बंद हैं रात्रि पदयात्रा और वार्तालाप
स्वास्थ्य कारणों के चलते 17 मई से प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा और भक्तों के साथ होने वाली एकांतिक वार्तालाप की परंपरा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। इसके बाद से ही उनके अनुयायी लगातार उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे थे।
वीडियो संदेश में क्या कहा
अपने संदेश में महाराज ने भक्तों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भले ही वे मौन में रहें, लेकिन उनकी शिक्षाएं और मार्गदर्शन हमेशा भक्तों के साथ रहेगा। उन्होंने भक्तों को अपने-अपने सेवा कार्य में लगे रहने और भक्ति मार्ग पर चलने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने नाम जप और भजन को जीवन में अपनाने पर जोर दिया और राधा रानी के स्मरण में रहने को कहा।

भक्तों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भक्तों ने राहत की भावना जताई है। लोग लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने और सामान्य दिनचर्या में वापस लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और देशभर में उनके अनुयायी इसे साझा कर रहे हैं।