जालंधर : पंजाब पुलिस के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी बेल अर्जी खारिज कर दी है। उन्हें CBI ने करप्शन केस में गिरफ्तार किया था।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने कहा कि “इस हद तक, हाई कोर्ट का (बेल देने से इनकार करते हुए) यह कहना सही लगता है कि कुछ जरूरी गवाहों से पूछताछ की जरूरत है।” हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि अगर दो महीने के अंदर मुकद्दमे की कार्रवाई शुरू नहीं होती तो हरचरण सिंह बेल के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट जा सकते हैं।











