चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने आज दशहरे के पवित्र अवसर पर पंजाब के निवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
स्पीकर संधवां ने कहा कि दशहरे का त्योहार बुराई पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि गुरु साहिबान द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए पंजाबियों में शुरू से ही बुराई के विरुद्ध अच्छाई का पक्ष लेने की विशिष्ट क्षमता रही है।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाबी मानवता की भलाई के लिए काम करने की इस विरासत में मिली क्षमता को आगे भी बनाए रखेंगे। उन्होंने नागरिकों को प्रेरित किया कि वे इस सदाबहार भावना को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं, सत्य के मार्ग पर चलें और दूसरों की भलाई के लिए समर्पित मानसिकता रखें। उन्होंने आगे कहा कि समाज को भगवान राम द्वारा दिखाए गए नेक मार्ग और आदर्शों पर चलना चाहिए।


















