Punjabi News

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ दर्ज ‘बिना अनुमति प्रवेश’ का मामला दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास पहुंची

8

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े अनधिकृत प्रवेश (trespassing) के मामले को जांच के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी।

यह मामला जंतर-मंतर में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने से जुड़ा है। आरोप है कि ये दोनों CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास ने कथित तौर पर बंद गेट को फांदकर जंतर-मंतर में दाखिल हो गए थे। जबकि जंतर-मंतर को पहले ही विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल के रूप में अधिसूचित किए जाने की सूची से हटा दिया गया था।

CJP नेताओं की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाई गई

इससे पहले, दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ा दी गई। सोमवार को दोनो नेताओं को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) के सामने पेश किया गया था। पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की, जिसे मजिस्ट्रेट ने मंजूर कर लिया। अब उन्हें बुधवार को फिर से पेश किया जाएगा। दोनों 14 अक्टूबर से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

आरोप है कि उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था। वहीं, CJP ने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं की रिहाई में जानबूझकर देरी की जा रही है।