Punjabi News

PM Kisan Yojana: खुशखबरी या चिंता? PM किसान की 21वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

120

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत देशभर के किसानों के लिए 21वीं किस्त की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंगलवार, 7 अक्टूबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में कुल 171 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए। इस राशि से लगभग 8.55 लाख किसानों को लाभ मिला, जिनमें 85,418 महिला किसान भी शामिल हैं।

इससे पहले, 26 सितंबर को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों को 21वीं किस्त का भुगतान किया गया था। इन राज्यों में हाल ही में हुई भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण किसानों को हुई क्षति की भरपाई के लिए कुल 540 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए।

कौन से राज्य अब भी इंतजार कर रहे हैं?
अनुमान है कि दिवाली 2025 से पहले देश के सभी पात्र किसानों को 21वीं किस्त मिल जाएगी। हालांकि, भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और यह किसानों की पात्रता, e-KYC की स्थिति और आधार-बैंक लिंकिंग पर निर्भर करता है। इसलिए कुछ किसान पहले तो कुछ बाद में राशि प्राप्त कर पाएंगे।

कैसे करें e-KYC और पाएं समय पर लाभ:
किसान भाई-बहन अपनी पात्रता और राशि की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। e-KYC प्रक्रिया घर बैठे सरल तरीके से पूरी की जा सकती है।
➤ pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें और e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
➤ आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सर्च पर क्लिक करें।
➤ आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और OTP प्राप्त कर उसे दर्ज करें।
➤ OTP सत्यापन के बाद e-KYC सफल हो जाएगा। सफल e-KYC की जानकारी SMS या ई-मेल के माध्यम से प्राप्त होगी।
➤ आवेदन और e-KYC प्रक्रिया के दौरान अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पता प्रमाण तैयार रखें। सभी जानकारी सही भरें ताकि राशि सीधे आपके खाते में समय पर आए।