Punjabi News

Pakistan road accident : बलूचिस्तान में गहरी खाई में गिरी बस, महिलाओं और बच्चों समेत अबतक 40 की मौत

7

Pakistan road accident : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां के शेरानी जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

इस मौके पर शेरानी जिले के उपायुक्त हज़रत वली काकर ने बताया कि यह हादसा शेरानी के धना सर इलाके में हुआ जो बलूचिस्तान के शेरानी जिले और उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले की सीमा के पास है। दोनों जिलों की पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों खाई से बाहर निकाल कर पास के अस्पतालों में पहुंचाया।

 

बचाव कार्य से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने शिन्हुआ को बताया कि हादसे के समय बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से उत्तर-पश्चिम पेशावर जिले की ओर जा रही थी और पहाड़ी इलाके में एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गई।

बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार ने यात्रियों की मौत पर दुख जताया और पीड़ति परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जबकि मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने संबंधित विभागों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिये।