Punjabi News

नेपाल से इंडोनेशिया तक हिली धरती, भूकंप के झटकों से दहले दोनों देशों के लोग

116

International Desk: नेपाल (Nepal) और इंडोनेशिया (Indonesia) में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई। हालांकि दोनों ही जगह किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। नेपाल के कर्णाली प्रांत के मुगु जिले में तड़के 2:22 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र धैनाकोट क्षेत्र में था। इसके झटके हुम्ला, जुम्ला और कालिकोट जैसे आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए।

 

वहीं दूसरी ओर, इंडोनेशिया के सुलावेसी क्षेत्र में दोपहर 1:01 बजे के करीब 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र मियांगस (Miangas) के पास बताया गया है और इसकी गहराई लगभग 58 किलोमीटर थी, जिसे मध्यम गहराई का भूकंप माना जाता है। भूकंप की तीव्रता को लेकर अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में थोड़ा अंतर देखने को मिला। कुछ संस्थानों ने इसे 4.6 बताया, जबकि European-Mediterranean Seismological Centre ने इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की। दोनों देशों में फिलहाल किसी बड़े जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।