Punjabi News

Navjot Sidhu का पंजाब सरकार पर वार, ट्वीट कर कहा– मुफ्त योजनाएं नहीं बल्कि…

60

पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने राज्य की मौजूदा स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की प्राथमिकता मुफ्त सुविधाएं नहीं, बल्कि स्थायी रोजगार, बेहतर बुनियादी ढांचा और पारदर्शी प्रशासन है।

नवजोत सिद्धू ने अमृतसर एयरपोर्ट से राज्य के प्रमुख शहरों और ग्रामीण इलाकों तक सीधी बस सेवा न होने पर भी सवाल खड़ा किया। उनका कहना था कि यदि सरकार विकास का दावा करती है, तो परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाएं मजबूत क्यों नहीं की जा रहीं। पंजाब के लोग बुनियादी सुविधाएं चाहते हैं। सिद्धू ने बड़ा सवा खड़ा करते हुए पूछा कि क्या पंजाब के सभी फैसले मुख्यमंत्री भगवंत मान ले रहे हैं या फिर दिल्ली की टीम के इशारों पर सरकार चल रही है? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या राज्य के फैसले वास्तव में पंजाब हित में लिए जा रहे हैं या बाहरी प्रभाव में काम हो रहा है।

डॉ. सिद्धू ने सुझाव देते हुए कहा कि:
मुफ्त बिजली की जगह सोलर ऊर्जा पर सब्सिडी दी जाए।
मुफ्त राशन के बजाय युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
प्रत्येक नागरिक के लिए हेल्थ कार्ड व्यवस्था लागू हो, ताकि नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित हो सके।
लोगों को कीटनाशक-मुक्त भोजन और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
विभागों में तबादले मेरिट के आधार पर हों।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति मिले।
सरकारी संस्थानों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और कला सुविधाओं को मजबूत किया जाए।
आपको बता दें कि नवजोत कौर सिद्धू का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब राज्य में रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना को लेकर बहस तेज है। अब नजरें मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।