Punjabi News

मॉडरेट ड्रिंकिंग भी Liver के लिए खतरनाक- नई स्टडी का चौंकाने वाला खुलासा

115

Health News: सिर्फ कितनी शराब पी जा रही है, यह ही नहीं बल्कि कैसे पी जा रही है, यह भी लिवर की सेहत के लिए बहुत अहम है। अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया (USC) के केक मेडिकल सेंटर द्वारा की गई एक स्टडी के अनुसार, जो लोग कभी-कभी एक ही दिन में ज्यादा शराब पी लेते हैं, उन्हें लिवर को ज्यादा नुकसान हो सकता है, भले ही वे बाकी दिनों में कम या Limited शराब पीते हों।

स्टडी में पाया गया कि ऐसे लोग जो महीने में कम से कम एक बार एक दिन में ज्यादा शराब पीते हैं (महिलाओं के लिए 4 पेग या उससे ज्यादा ड्रिंक्स और पुरुषों के लिए 5 पेग या उससे ज्यादा ड्रिंक्स), उनमें लिवर में स्कारिंग यानी फाइब्रोसिस होने का खतरा लगभग तीन गुना तक बढ़ जाता है।

यह रिसर्च खासतौर पर एक आम लिवर बीमारी पर आधारित थी जिसे MASLD कहा जाता है। यह बीमारी उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जिनका वजन ज्यादा होता है, या जिन्हें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं होती हैं। रिसर्च में 8,000 से ज्यादा लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया, जो एक बड़े राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वे से लिया गया था। इसमें पाया गया कि आधे से ज्यादा लोग कभी-कभी ज्यादा शराब पीने की आदत रखते हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, एक ही समय में ज्यादा शराब पीना लिवर पर अचानक दबाव डालता है, जिससे सूजन बढ़ती है और धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। खासकर MASLD से पीड़ित लोगों के लिए यह जोखिम और भी ज्यादा होता है।

 

शोधकर्ताओं का कहना है कि पहले डॉक्टर केवल कुल शराब की मात्रा पर ध्यान देते थे, लेकिन अब यह समझना जरूरी है कि शराब पीने का तरीका भी उतना ही अहम है। एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि कभी-कभी होने वाली ‘बिंज ड्रिंकिंग’ भी लंबे समय में गंभीर लिवर बीमारी का कारण बन सकती है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।