पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी कॉलेज की लेडी प्रोफेसर ने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। प्रोफेसर ने अपने पिता और भाइयों पर 14 लाख रुपये की ठगी, किडनैपिंग की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, पूरा मामला पुलिस जांच के दायरे में आ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का कहना है कि वह वर्तमान में फरीदाबाद के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं और अपनी मर्जी से उसके साथ रह रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी ने किडनैप नहीं किया है।
महिला प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि उनके पिता और भाइयों ने मिलकर उनके साथ 14 लाख रुपये की ठगी की है। उनका कहना है कि एफडी कराने के नाम पर उनके बैंक खाते से आरटीजीएस के जरिए करीब 14.30 लाख रुपये एक पेट्रोल पंप मालिक के खाते में ट्रांसफर करवा दिए गए। प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि उनके भाई ने कॉलेज से उनका अपहरण करने की कोशिश की थी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि परिवार ने पानीपत के कुछ बदमाशों को उन्हें जान से मारने की सुपारी भी दी है।
पिता का आरोप- तांत्रिक विद्या और वशीकरण के जरिए बहलाकर ले गया













